Parineeti Chopra- Raghav Chadha: परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की पहली फोटो आई सामने, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 1, 2023, 01:23 PM IST

Parineeti Chopra- Raghav Chadha: परिणीति और राघव की शादी की अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। प्रियंका चोपड़ा की मां ने परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Parineeti Chopra- Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहा है। कपल ने उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की थी। परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस की शादी में राजनेता से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए थे। परिणीति की शादी की अनसीन तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की फोटो शेयर की है।

चूड़ा सेरेमनी में परिणीति बेहद खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पीले रंग के सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की चहेरे की खुशी देखने लायक है। एक्ट्रेस फोटो में मेहंदी भी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

End of Feed