Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। 24 दिन बाद भी फैंस के सिर जवान का जादू बोल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। भारत ही नहीं ग्लोबली भी फिल्म ने शानदार बिजनेस किया है। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में है। फिल्म में किंग खान ने बाप- बेटे का डबल रोल किया है।
जवान ने 24वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। फिल्म ने शनिवार को 9.25 करोड़ की कमाई की। मेकर्स फिल्म की धुंआधार कमाई से बेहद खुश है। जवान के आगे चंद्रमुखी 2, फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर फीकी नजर आ रही है। ये तीनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही हैं।
जानें जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म जल्द 600 करोड़ के कल्ब में शामिल होने वाली है। फिल्म ने 24 दिनों में 596 करोड़ की कमाई कर ली है। जवान ने विक्की कौशल की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जवान 24वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। उरी ने 24 वें दिन 8.92 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जवान में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने कैमियो रोल प्ले किया था।
