Parineeti Chopra- Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहा है। कपल ने उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की थी। परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस की शादी में राजनेता से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए थे। परिणीति की शादी की अनसीन तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की फोटो शेयर की है।
चूड़ा सेरेमनी में परिणीति बेहद खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पीले रंग के सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की चहेरे की खुशी देखने लायक है। एक्ट्रेस फोटो में मेहंदी भी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।
परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की फोटो हुई वायरल
मधु चोपड़ा ने परिणीति की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, अपनी चूड़ा सेरेमनी में हैप्पी ब्राइड। एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, परिणीति कितनी सुंदर लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, परी मैम की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिणीत और राघव इन दिनों दिल्ली में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों अभी ज्यादा से ज्याद एक- दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। परिणीति और राघव ने इसी साल मई महीने में सगाई की थी।
