Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding Deets: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा 'आप' नेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लेने वाली हैं। मई में ही दोनों की सगाई भी हुई थी। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। दोनों उदयपुर के आलीशान पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से जुड़ी कुछ जानकारियां भी सामने आई हैं।
23 सितंबर से शुरू होंगी शादी की रस्में
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) शादी से पहले अपने सारे काम निपटाने की कोशिश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वह परिवार के साथ जल्द ही उदयपुर भी रवाना हो जाएंगी। टाइम्स नाउ की शिवानी मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में 23 सितंबर से शुरू होंगी। वहीं 24 सितंबर को दोपहर में 2 बजे परिणीति और राघव फेरे लेंगे। दोनों की शादी की रस्में उदयपुर के लीला और ताज लेक पैलेस में होने वाली हैं, जो कि बेहद शानदार है। ऐसे में कहा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा की शादी बेहद आलीशान होने वाली है।
चंडीगढ़ में होगा परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का रिसेप्शन
बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा का वेडिंग रिसेप्शन भी बेहद आलीशान अंदाज में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिसेप्शन पार्टी ताज चंडीगढ़ में होगी, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल हो सकते हैं।
अमेरिका से आएंगी प्रियंका चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बेटी और पति निक जोनस संग भारत आएंगी।
