Parineeti Chopra ने राघव चड्डा संग शादी के लिए दांव पर लगाया अपना करियर, ठुकराई ये सुपरहिट मूवी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2023, 11:31 AM IST

Parineeti Chopra Quit Shiddat 2 movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने फिल्म शिद्दत 2 को ठुकरा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरी वजह।

Parineeti Chopra Quit Shiddat 2 movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। जल्द ही एक्ट्रेस आप आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के फिल्मी करियर को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर सामने आई है। खबर है कि परिणीति चोपड़ा ने फील्म शिद्दत 2 को ठुकरा दी है। ये खबर इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

Parineeti Chopra ने राघव चड्डा संग शादी के लिए दांव पर लगाया अपना करियर, ठुकराई ये सुपरहिट मूवी!

Parineeti Chopra Quit Shiddat 2 movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने फिल्म शिद्दत 2 को ठुकरा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरी वजह।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने फिल्म शिद्दत 2 (Shiddat 2) को रिजेक्ट कर दिया है। फिल्म शिद्दत के हिट होने के बाद मेकर्स ने सनी कौशल (Sunny Kaushal) के अपोजिट परिणीति चोपड़ा को लीड रोल के लिए साइन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होनी थी। तकनीकी कारणों से इसे अक्टूबर-नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है। इसी के चलते परिणीति चोपड़ा ने फिल्म से अपने आप को अलग कर लिया है। कहा ये भी जा रहा है की राघव चड्ढा संग शादी के कारण भी है। एक्ट्रेस के पास पहले से ही 2 फिल्म है और साथ में वो शादी की तैयारी में भी व्यस्त हैं। इसी के चलते शिद्दत 2 के डायरेक्टर दिनेश विनन और एक्ट्रेस ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

End of Feed