बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में शादी की थी। कपल अपनी मैरिड लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहा है। परिणीति हर त्योहार पर अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज आप नेता राघव चड्ढा का जन्मिदन है। राघव आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शादी के बाद राघव का ये पहला बर्थडे है। राघव की सास रीना चोपड़ा ने अपने दामाद पर खूब प्यार लुटाया है। परिणीति की मां ने राघव के साथ फोटो शेयर करते हुए प्यार भरा नोट लिखा है।
Raghav Chadha With Mother in Law and parineeti (credit pic: instagram)
रीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, हम भगवान का शुक्रिया कहना चाहेंगे कि उन्होंने हमारी लाइफ में तुम्हें भेजा। सबसे बड़ा आशीर्वाद। हमारे जीवन
में आने और समृद्ध बनाने के लिए धन्यवाद। हमें अपने परिवार की तरह प्यार देने के लिए शुक्रिया। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आप हमेशा खुश रहो।
रीना चोपड़ा ने दामाद पर लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर परिणीति ने राघव संग अनसीन तस्वीरें शेयर की थी। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा, आप भगवान का दिया हुआ सबसे प्यारा तोहफा हो.. मेरे रागाई। आपका मन और बुद्धि मुझे हैरान कर देती है। आपके वैल्यू, ईमानदारी और भरोसा मुझे बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है। फैमिली के लिए आपकी कमिटमेंट मुझे लकी महसूस कराती है। आज मेरा फेवरेट दिन है क्योंकि आज के दिन आपका मेरे लिए जन्म हुआ था। हप्पी बर्थडे हसबैंड।
