बॉलीवुड

Japan Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही मुंह के बल गिरी कार्ति की 'जापान', खाते में आए इतने करोड़

Japan Box Office Collection Day 1: साउथ के मशहूर एक्टर कार्ति ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते दिन उनकी फिल्म 'जापान' रिलीज हुई थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा पाने में नाकाम साबित हुई।

Image

'जापान' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Japan Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार कार्ति ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं चोड़ी है। 'कोंबन' से लेकर 'पोन्नियिन सेल्वन 1' तक से कार्ति ने पर्दे पर तूफान मचाकर रख दिया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'सरदार' से भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छाप छोड़ी थी। वहीं इस बार कार्ति (Karthi) ने फिल्म 'जापान' (Japan) के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि उनकी 'जापान' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। फिल्म की शुरुआत ही पहले दिन बहुत धीमी दिखाई दी।

साउथ के सुपरस्टार कार्ति (Karthi) की फिल्म 'जापान' (Japan) 10 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन मात्र 2.4 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई। फिल्म में कार्ति ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी फैंस इंप्रेस नजर नहीं आए। वहीं फिल्म 'जापान' की स्टोरी लाइन भी दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम साबित हुई।

बता दें कि 'जापान' (Japan) के जरिए कार्ति (Karthi) ने पहली बार राजू मुरुगन के साथ हाथ मिलाया था। फिल्म 'जापान' में कार्ति का लुक बेहद हटकर रहा। उन्हें पहले ऐसे अवतार में कभी नहीं देखा गया था। 'जापान' में कार्ति ने चोर का किरदार निभाया था। बता दें कि फिल्म में कार्ति के अलावा विजय मिल्टन, अनु इमेनुअल और जितन रमेश जैसे सितारों ने अहम भूमिका अदा की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article