बॉलीवुड

Kiara -Sidharth: पहली दिवाली सेलिब्रेट करने वेकेशन पर निकले सिड- कियारा, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 11, 2023, 12:09 PM IST

Kiara -Sidharth Spotted Airport:कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। शादी के बाद कपल की पहली दिवाली है। पहली दिवाली को सेलिब्रेट करने के लिए कपल वेकेशन पर निकल गया है।

Image

Kiara Advani and Sidharth Malhotra (credit pic: instagram)

Kiara -Sidharth Spotted Airport: बॉलीवुड के पॉवर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। शादी के बाद कपल की पहली दिवाली है। दोनों के लिए पहली दिवाली बहुत स्पेशल है। फेस्टिव सीजन में शेरशाह कपल एयरपोर्ट पर नजर आया। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों साथ में दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए वेकेशन पर जा रहे हैं। कपल का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कियारा पिंक कलर के सूट- सलवार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था।

वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा कैजुअल लुक में नजर आए। दोनों ने पैपराजी को दिवाली की ढेर सारी बधाइयां दी। वीडियो में पैपराजी कियारा को ड्रीम गर्ल कहकर बुलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिया।

सिद्धार्थ- कियारा हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट

अपने इंटरव्यू के दौरान कियारा ने बताया था कि आखिर क्यों मैंने और सिद्धार्थ ने अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा था। एक्ट्रेस ने बताया, हम दोनों ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की हैं। हम नहीं चाहते थे कि हमारी पर्सनल लाइफ प्रोफेशनल लाइफ पर असर डाले। सिद्धार्थ और कियारा हर पार्टी और इवेंट में साथ दिखाई देते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ और कियारा की कई फिल्में पाइपलाइन में है। एक्ट्रेस आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ सत्य प्रेम की कथा में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द रामचरण के साथ गेम चेंजर में दिखाई देंगी। वहीं, सिद्धार्थ योद्धा में दिशा पाटनी और राशी खन्ना के साथ नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article