कपिल शर्मा के शो पर परिणीति चोपड़ा की सास की बिगड़ी तबीयत, आनन फानन में अस्पताल में कराया भर्ती

Parineeti Chopra Mother hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सास की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा के शो की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की सास बिमार पड़ गई, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर....

Parineeti Chopra Mother hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर एक खबर सामने आई है। परिणीति की सास की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस की सास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा के शो पर परिणीति चोपड़ा के साथ उनकी सास भी मौजूद थी। अचानक से परिणीति की सास की तबीयत खराब हो गई और उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट में।

pareeneeti chopra

source image- instagram

अस्पताल में भर्ती हुई परिणीति चोपड़ा की सास

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सास की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें द ग्रेट इंडियन कपिल शो के शूटिंग के दौरान अस्पताल ले जाना पड़ा, जिससे शूटिंग रद्द कर दी गई। प्रोडक्शन टीम जल्द ही ही नई तारीख तय करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। इसके पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए थे। इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे है। कपिल शर्मा की लोकप्रियता काफी तगड़ी है। कपिल शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अलग पहचान बनाई है। कपिल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी धमाल मचाया है।

End of Feed