बॉलीवुड

आलिया भट्ट के दिल में उतर गई सैयारा, अहान पांडे और अनीत पड्डा की तारीफ में पढ़े कसीदे

Alia Bhatt latest post: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर सैयारा ने धांसू शुरुआत की है। फिल्म को तमाम लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। इस बीच आलिया भट्ट ने भी फिल्म सैयारा देख ली है। उन्होंने एक पोस्ट डालकर सैयारा की खूब तारीफ की है।

Image

image source-instagram

Alia Bhatt latest post: कई सालों बाद एक रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई है, जिसे लोग इतना ज्यादा पसंद कर रहे है। आशिकी 2 के बाद जनता रोमांटिक फिल्म का असली स्वाद भूल गई थी। अब अहान पांडे और अनीत पड्डा की हालिया रिलीज मूवी सैयारा ने लोगों को पुराना स्वाद चखाया है। देशभर में लोग सैयारा को देखकर खुश हो रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी ये चर्चित मूवी देख ली है। फिल्म को देखने के बाद आलिया ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अहान पांडे और अनीत पड्डा की दिल खोलकर तारीफ कर रही है।

आलिया भट्ट ने फिल्म सैयारा को लेकर कही ये बात

आलिया भट्ट ने फिल्म सैयारा देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। आलिया ने लिखा, 'मैंने आखिरी बार कब दो एक्टर्स को इतना बेहतर करते हुए देखा था, याद नहीं। तुम दोनों अपनी ईमानदारी से चमके हो। मैं तुम दोनों को बार-बार देख सकती हूं इस शानदार फिल्म के डायरेक्टर मोहित सुरी को शुक्रिया...क्या कमाल की फिल्म बनाई है। संगीत से लेकर एक्टिंग तक सबकुछ जबरदस्त। आपने वो जादू दिखाया है जिसे मैंने कभी नहीं देखा। सैयारा की पूरी टीम और वाईआरएफ को ढेर सारी बधाइयां। ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक खास पल है। मुझे खुशी है कि मैंने इसे महसूस किया।'

सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

बताते चलें कि अहान पांडे और अनीता पड्डा की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही साबित कर दिया है कि ये मूवी आगे चलकर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन भी सैयारा को लोगों ने खूब प्यार दिया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article