बॉलीवुड

Exclusive: मेघालय हत्याकांड पर फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं आमिर खान, केस की बारीकी पर रख रहे हैं पूरी नजर

Exclusive Aamir Khan on Meghalaya Murder Case: ज़ूम को विशेष रूप से पता चला है कि आमिर( Aamir Khan) मेघालय हत्याकांड पर आधारित एक प्रोजेक्ट पर काम करने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं। आमिर खान मेघालय हत्याकांड का अध्ययन कर रहे हैं। हो सकता है कि वह भविष्य में इसपर काम करें

Image

Pic Credit: Social Media

Exclusive Aamir Khan on Meghalaya Murder Case: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान( Aamir Khan) इन दिनों फिल्म सितारे जमीन पर है( Sitaare Zameen Par) की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। आमिर खान ने लंबे समय बाद बड़े परदे में एंट्री की थी जिसने कमाल कर दिया। अब ऐसा लग रहा है कि आमिर खान रेस्ट नहीं करने वाले वह जल्द ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस के सामने पेश होंगे। आमिर खान से जुड़ी बातचीत में बता चला है कि वह मेघालय मर्डर केस में रुचि रख रहे हैं। उनकी टीम ने बताया कि वह इस केस पर नजर रख रहे हैं। आइए बताते हैं फिल्म से जुड़ी जानकारी

ज़ूम को विशेष रूप से पता चला है कि आमिर( Aamir Khan) मेघालय हत्याकांड पर आधारित एक प्रोजेक्ट पर काम करने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं। आमिर खान मेघालय हत्याकांड का अध्ययन कर रहे हैं। एक सूत्र ने हमें बताया, "आमिर खान मेघालय मर्डर केस की अपडेट्स पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस मामले पर नजर रखी है और अपने करीबी लोगों से इस बारे में बात की है। हो सकता है कि उनके प्रोडक्शन की तरफ से भी इस विषय पर कोई काम शुरू हो। बताया जा रहा है कि यह चर्चा अभी शुरुआती चरण में है और कलाकारों की सूची तय होने से पहले अभी तक कोई ठोस योजना नहीं बनी है। आमिर इसमें अभिनय करेंगे या सिर्फ़ निर्माता के तौर पर जुड़े रहेंगे, यह तो कुछ महीनों बाद ही पता चलेगा।

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही लोकेश कंगराज की 'कुली' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर भी काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ आमिर खान सनी देओल के साथ लाहौर 1947 भी बना रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article