Parineeti Chopra ने Raghav Chadha संग की गुपचुप सगाई!! लोगों को इस कारण हुआ शक

Parineeti engaged with Raghav: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के अफेयर की खबरें इन दिनों हर ओर आम हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। परिणीति चोपड़ा बीते दिन मीडिया के सामने आई, जिस दौरान उनकी उंगली में चांदी का छल्ला दिखा। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों की सगाई हो गई है।

Parineeti engaged with Raghav: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में हैं। खबरें हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही ये शादी कर सकते हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में से किसी ने अपने रिश्ते पर पक्की मुहर नहीं लगाई है, जिस कारण फैंस अभी तक कन्फयूज हैं कि इनके बीच का रिश्ता क्या कहलाता है? हालांकि बीते दिन कुछ ऐसा हुआ है कि परिणीति चोपड़ा के फैंस यह मानने को मजबूर हो चुके हैं कि उनकी पसंदीदा अदाकारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है।

Parineeti Chopra ने ने Raghav Chadha संग की गुपचुप सगाई

Parineeti Chopra ने ने Raghav Chadha संग की गुपचुप सगाई

असल में अदाकारा परिणीति चोपड़ा को हाल में मीडिया ने स्पॉट किया, जिस दौरान वो बांय हाथ की उंगली पर चांदी का छल्ला पहने नजर आईं। अक्सर लड़कियां इस उंगली पर अंगूठी या छल्ला तब ही पहनती हैं जब उनकी सगाई हो जाती है। परिणीति चोपड़ा के फैंस ये वीडियो देखने के बाद मान चुके हैं कि उन्होंने राघव संग सगाई कर ली है।

End of Feed