Parineeti- Raghav: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी के बाद पहली दिवाली है। कपल के लिए पहली दिवाली बहुत ही स्पेशल थी। परिणीति अक्सर राघव के साथ अपनी प्यार भरी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को परिणीति और राघव के दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो का बेसब्री से इंतजार था। एक्ट्रेस ने फैंस की इस मुराद को पूरा कर दिया है। एक्ट्रेस ने राघव संग दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की हैं। राघव और परिणीति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Parineeti- Raghav (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- बिपाशा बसु ने मालदीव में मनाया बेटी का पहला जन्मदिन, देवी की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल
परिणीति ने राघव संग प्यार भरी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में परिणीति महरुम रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक डायमंड रिंग के साथ कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। राघव भी ब्लू कलर के इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रहे हैं। राघव और परिणीति की फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मेरा घर।
परिणीति ने राघव संग शेयर की फोटो
पहली फोटो में राघव और परिणीति साथ में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों ने दिए के साथ पोज दिया है। तीसरी फोटो में परिणीति राघव को किस करते हुए नजर आ रही हैं। कपल की दिवाली की प्यार भरी तस्वीरें पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। परिणीति और राघव ने इसी साल 24 सितंबर को उदयपुर में सात फेरे लिए थे।
