Raghav Chadha and Parineeti Chopra Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीती रात एक्ट्रेस से उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे गए जिस पर परिणीति मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर पर जल्द ही शादी की शहनाइयां बज सकती हैं। खबरों की मानें तो दोनों कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और वे अपने रिश्ते को अगले स्टेड पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। परी और राघव कथित तौर पर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवारों ने पहले ही दोनों के रोका को लेकर तैयारी कर ली है। हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
Parineeti Chopra and Raghav Chadha
शादी की बात सुनकर मुस्कुराईं परिणीति चोपड़ा
राज्यसभा सदस्य के साथ शादी की अफवाहों के बीच, एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर पपराज़ी ने घेर दिया और रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल पूछने लगे। जब परिणीति से पूछा गया कि क्या उनके रोका के बारे में खबरें सच हैं, तो एक्ट्रेस शरमा गई। बार-बार शादी के सवाल पूछने पर परिणीति के चेहरे बड़ी सी मुस्कान नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर परिणीति का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को रिलेशनशिप के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वैसे दोनों की जोड़ी अच्छी लगती है।'
I extend my heartfelt congratulations to @raghav_chadha and @ParineetiChopra. May their union be blessed with an ab… t.co/DPEh6Q4Y6n
— ANI (@ANI) Mar 28, 2023
बता दें शादी की अफवाहों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर राघव और परिणीति को बधाई दी।संजीव ने लिखा, "मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। उनके यूनियन को ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ मिले। मेरी शुभकामनाएं!'
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
