Priyanka Chopra on Bollywood: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को भारत की शान भी माना जाता है। एक्ट्रेस ने कई मौकों पर अपने देश को विश्वस्तर पर रिप्रेजेंट किया है और हम भारतीयों का सीना गर्व से चौंड़ा करवाया है। इन सब के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड में चल रही गंदी पॉलिटिक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई कड़वे खुलासे किए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका के इस बयान के बाद हैरान हैं तो कई बॉलीवुड की बुली गैंग को निशाने पर ले रहे हैं।इस बीच अब म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक (Amaal Malik) भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए हैं। अमाल ने भी प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद बॉलीवुड की असली सच्चाई सभी के सामने लाने के लिए एक ट्वीट किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
'मेरे साथ ये रोज होता है'
प्रियंका चोपड़ा के इस बयान पर ट्वीट करते हुए अमाल मलिक ने लिखा, 'वैसे यह कुछ ऐसा है जिसका मैं रोजाना सामना करता हूं। जब फैन्स मुझसे पूछते हैं कि मैं बॉलीवुड की ज्यादा फिल्में क्यों नहीं करता? अब आप जानते हैं इसका कारण। बॉलीवुड में कपट, लूटपाट और पावरप्ले की सच्चाई को अभी और सामने लाने की जरूरत है। देखिए उन्होंने इस बेहतरीन महिला के साथ क्या करने की कोशिश की थी।'
इसके साथ ही अमाल ने लिखा, 'मेरे म्यूजिक ने उन सितारों के बावजूद काम किया है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मुझे फिल्म में कम काम करते हुए देखकर मेरे फैंस थोड़ा चिंतित हो गए हैं, इसलिए मैं उन्हें स्पष्ट तस्वीर दे रहा हूं, पहला तो मैं ज्यादातर रीमिक्स को मना करता हूं। दूसरा मैं पॉरवफुल लोगों के आसपास बेवह मंडराने से मना कर देता हूं।
प्रियंका के खुलासे के बाद मची खलबली
बॉलीवुड में काम करने को लेकर हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ' मुझे 'कोने में धकेला' जा रहा था और मैं फिल्म इंडस्ट्री में 'राजनीति से थक गई' थी।' प्रियंका के इस दावे के बाद कंगना रनौत ने भी उनका सपोर्ट किया है।
