Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: सजने लगा मंडप, शुरू हुई तैयारी! करीब आई परी-राघव की शादी की घड़ी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 19, 2023, 08:13 AM IST

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब जल्द ही अपने मंगेतर और राजनेता राघव चड्ढा संग शादी रचाने वाली हैं। दोनों राजस्थान के उदयपुर में 24 सितंबर 2023 को सात-फेरे लेने वाले हैं। हालांकि परी और राघव की शादी की तैयारियां अब शुरू हो गई हैं।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब जल्द ही अपने मंगेतर और राजनेता राघव चड्ढा संग शादी रचाने वाली हैं। दोनों राजस्थान के उदयपुर में 24 सितंबर 2023 को सात-फेरे लेने वाले हैं। हालांकि परी और राघव की शादी की तैयारियां अब शुरू हो गई हैं। मुंबई में परिणीति का घर सज गया है, वहीं दिल्ली में राघव चड्ढा के घर की डेकोरेशन भी पूरी हो गई हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। परिणीति और राघव ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी। जिसके बाद से ही फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा की तरह ही दोनों की शाही अंदाज में एक ग्रैंड वेडिंग होने वाली है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

Parineeti Chopra and Raghav Chadha. (Credit: Instagram)

क्रिकेट मैच से शुरू होगी दोनों की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन एक क्रिकेट मैच से शुरू होने वाले हैं। जो कि चड्ढा बनाम चोपड़ा के बीच होने वाला है। जिसके बाद मेहंदी, संगीत और हल्दी के फंक्शन भी आयोजित किए जाएंगे। इन सब के बाद 24 सितंबर को राघव और परिणीति हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएगा। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही नजर आने वाले हैं।

End of Feed