परेश रावल ने चोट ठीक करने के लिए पिया था खुद का पेशाब, अजय देवगन के पिता ने दी थी सलाह

Paresh Rawal Drank His Own Urine: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने एक ऐसा खुलासा किया की जिसे सुन सभी सन्न रह गए। परेश ने बताया कि कैसे चोट ठीक करने के लिए वो अपना पेशाब पीते थे। अजय देवगन के पिता ने उन्हे ये सलाह दी थी। टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Paresh Rawal Drank His Own Urine: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से आज भी फिल्म के लिए मेकर्स की पहली चॉइस हैं। हमेशा परेश के पास अपनी झोली में एक से बढ़कर एक फिल्म होती ही हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान परेश ने खुलासा किया की उन्हे फिल्म 'घातक' की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। ऐसे में एक्टर वीरू देवगन ने परेश को चोट ठीक करने का एक ऐसा नुक्सा बताया जिसे सुन सभी चौंक गए। टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर वीरू ने चोट ठीक करने का क्या इलाज परेश को बताया था।

Paresh Rawal Drank His Own Urine

'द ललनटॉप' के साथ बातचीत के दौरान परेश रावल (Paresh Rawal) ने बताया की फिल्म 'घातक' के दौरान उनके घुटने पर चोट लगी थी। मैं नानावटी अस्पताल में भर्ती था। ऐसे में वीरू देवगन मेरे से मिलने पहुंचे और मेरी चोट के बारें में पूछा। तो उन्होंने बोल की जो मैं कहूँगा वो करेगा? मैंने बोला हाँ सर कर दूंगा तभी उन्होंने बोला सुबह उठकर सबसे पहले अपना पेशाब यानी यूरिन पीना। सब फाइटर लोग यही करते हैं। ऐसे में कोई तकलीफ नहीं होगी।' वीरू जी की बात सुन मैं सन्न रह गया। हालांकि अगले दिन परेश ने हिम्मत जुटाकर वीरू देवगन की सलाह को माना और खुद का पेशाब पिया।

End of Feed