पान मसाला विज्ञापन विवाद: Ajay Devgn ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, Tukaram Mundhe ने दिया रिएक्शन

Pan Masala Advertisement Controversy: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Pan Masala Advertisement Controversy: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ एक बार फिर पान मसाला विज्ञापन विवाद के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कथित तौर पर प्रतिबंधित पदार्थों के प्रचार से जुड़े मामले में तीनों अभिनेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ऐसे में अब अजय देवगन (Ajay Devgn) ने एफडीए को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं दूसरी ओर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने साफ किया है कि विभाग अपनी कानूनी प्रक्रिया जारी रखेगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर जगमगाया मन्नत, 'King' का यूं किया प्रमोशन)

Ajay Devgn Moves High Court In Pan Masala Case

अजय देवगन ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा (Pic Credit: Instagram)

पान मसाला केस में अजय देवगन की बढ़ी मुश्किलें

पान मसाला विज्ञापन विवाद में महाराष्ट्र FDA की जांच के बाद मामला अब आगे बढ़ चुका है। विभाग का कहना है कि जांच के दौरान अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को राज्य के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इस मामले में तीनों अभिनेताओं को नोटिस जारी किए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक एक्टर्स ने नोटिस का जवाब देते हुए अपना पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। हालांकि अजय देवगन ने विभाग की कार्रवाई को चुनौती देते हुए स्वतंत्र रूप से हाई कोर्ट का रुख किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Imran Khan के OCI और FRRO मामले में 2 नवंबर को होगी सुनवाई, बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे लगेगी याचिका)

तुकाराम मुंडे ने भी दिया रिएक्शन

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने रविवार को न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया कि हाई कोर्ट में मामला जाने के बावजूद विभाग की प्रक्रिया नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि इस विवाद से जुड़े व्यक्ति के हाई कोर्ट जाने के बाद भी विभाग ने पहले ही एडजुडिकेशन की कार्यवाही शुरू कर दी है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

End of Feed