Ibrahim Ali Khan-Palak Tiwari:- सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा माना जा रहा है की इब्राहिम टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को डेट कर रहे हैं। अक्सर ही दोनों ने मीडिया के सामने एक दूसरे को दोस्त ही बताया है। अब हाल ही में इब्राहिम और पलक को कल बीती रात पैपराजी ने मूवी डेट पर स्पॉट किया था। इस खास रिपोर्ट में जानिए इन दोनों से जुडी इस खबर का सच।
Ibrahim Ali Khan-Palak Tiwari:- एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ बीती रात मूवी देखने पहुंचे थीं। जहां दोनों को एक साथ पैपराजी ने स्पॉट भी किया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए दोनों की इस खबर को लेकर सभी अपडेट्स।
बीती रात मुंबई में इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और पलक तिवारी को एक साथ मूवी डेट पर स्पॉट किया था। इसी दौरान पलक तिवारी ने ब्लैक कलर की जैकेट और पेंट पहनी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ इब्राहिम ने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई थी, दोनों ही काफी अच्छे लग रहे थे। इन दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। इन वीडियो को देख फैंस कयास लगा रहे हैं की शायद ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इन खबरों कोई भी बयान नहीं दिया है। अक्सर ही पलक तिवारी (Palak Tiwari) और इब्राहिम को एक साथ घूमते हुए देखा गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक आखरी बार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) फिल्म में नजर आईं थी। इसी के साथ इब्राहिम अली खान उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।
