पाकिस्तानी फिल्ममेकर के दिल में उतर गई Imtiaz Ali की 'मैं वापस आउंगा'

Main Vaapas Aaunga Update: दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की फिल्म 'मैं वापस आउंगा' की तारीफ में पाकिस्तानी फिल्ममेकर उमर नासिर अली ने कसीदे पढ़ दिए है।

Main Vaapas Aaunga Update: दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की फिल्म 'मैं वापस आउंगा' (Main Vaapas Aaunga) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म 'मैं वापस आउंगा' को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। वहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म 'मैं वापस आउंगा' को पूरे नंबर दिए है। इस बीच पाकिस्तानी फिल्ममेकर उमर नासिर अली ने इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म 'मैं वापस आउंगा' को लेकर बड़ी बात कह दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Main Vaapas Aaunga Box Office Day 4: दिलजीत-शरवरी स्टारर को नहीं मिल रहा दर्शकों का प्यार, कमाए इतने करोड़)

Imtiaz Ali movie

'मैं वापस आउंगा' की तारीफ में पाकिस्तानी फिल्ममेकर ने पढ़े कसीदे (pic credit-instagram)

'मैं वापस आउंगा' की तारीफ में पाकिस्तानी फिल्ममेकर ने पढ़े कसीदे (pic credit-instagram)

'मैं वापस आउंगा' की तारीफ में पाकिस्तानी फिल्ममेकर ने पढ़े कसीदे

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आउंगा' को लोग खूब प्यार दे रहे है। भारत ही नहीं, पाकिस्तान के फिल्ममेकर उमर नासिर अली ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि 'मैं वापस आउंगा' एक बेहद खूबसूरत और भावुक फिल्म है, जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दिल और दिमाग में बनी रहती है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी बंटवारे पर एक फिल्म बना रहे हैं, इसलिए इम्तियाज अली की इस कहानी को देखने के लिए एक्साइटेड थे। उमर नासिर अली ने खास तौर पर नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन शाह ने शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही एडिटर आरती बजाज के काम को भी उन्होंने बेहतरीन बताया और कहा कि फिल्म के छात्रों को उनके काम से बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। उन्होंने ए.आर. रहमान के संगीत की भी सराहना की। उमर ने बताया कि वह भी बंटवारे पर आधारित एक प्रोजेक्ट 'चोर आए हम' पर काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारा इतना बड़ा विषय है कि हर पीढ़ी इसे अपने नजरिए से समझने और दिखाने की कोशिश करती है।

End of Feed