Hania Aamir Reaction Badshah: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और रैपर बादशाह अच्छे दोस्त है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इतना ही नहीं दोनों अक्सर साथ में दुबई में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए थे। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक हानिया बादशाह को डेट कर रही हैं। अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपनी डेटिंग रूमर पर चुप्पी तोड़ी है।
हानिया से पूछा गया कि वो कौन सा गाना है जो उन्हें इन दिनों बेहद पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा, बादशाह, हितेन और करण औजला का गाना गॉड डेमन है। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही अच्छा गाना है। इस पर उनसे पूछा गया कि वो ऐसा इसलिए कह रही हैं वह उनके दोस्त हैं। आप दुबई में उनके साथ पार्टी करती हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि आप बादशाह को डेट कर रही हैं।
क्या बादशाह को डेट कर रही हैं हानिया?
एक्ट्रेस इस बात को सुनने के बाद हंसने लगती हैं। वो कहती हैं, लोग ऐसा इसलि कहते हैं क्योंकि मेरी शादी नहीं हुई है। अगर मेरी शादी हुई होती तो वो लोग ऐसा नहीं कहते। हानिया से पूछा गया कि आपकी और बादशाह की दोस्ती कैसे शुरू हुई। एक्ट्रेस ने कहा, ये मेरा थोड़ा पर्सनल सवाल है। मैंने एक रील शेयर की थी जिस पर बादशाह ने कमेंट किया था और मुझे इंस्टाग्राम पर डीएम किया था। मैं और मेरे दोस्त सोचने लगे कि बादशाह ने डीएम किया है। वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। वो काफी रियल हैं। यही हम दोनों के बीच कॉमन हैं।
