Janhvi Kapoor Reaction On Dostana 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। दोनों ने साथ में इससे पहले रुही में काम किया था। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई है। इसी के साथ एक्ट्रेस लगातार इंटरव्यू भी दे रही हैं। एक्ट्रेस से पूछा गया कि करण जौहर लक्ष्य लालवानी और कार्तिक आर्यन के साथ मिलकर दोस्ताना 2 बना रहे थे।
लेकिन कार्तिक के अनप्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से इस फिल्म को बाद में बंद कर दिया गया था। मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि फिल्म को नई कास्टिंग के साथ दोबारा शुरू किया जाएगा। इस पर जाह्नवी कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जाह्नवी ने बताया कि हमने 30 से 35 दिन तक शूटिंग की थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। इसके बाद कोविड आ गया और फिल्म बंद हो गई। क्या करण और कार्तिक के मनमुटाव की वजह से फिल्म बंद हुई थी। एक्ट्रेस ने कहा, ऐसा तो नहीं है क्योंकि दोनों के लिए काम बहुत जरूरी है।
आखिर क्यों बंद हुई थी दोस्ताना 2
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे नहीं पता उन दोनों के बीच में क्या हुआ। अगली बार में उनसे पूछूंगी कि आखिर क्या हुआ था। कार्तिक के बर्थडे पर करण और उनके बीच के मनमुटाव खत्म हो गए थे। करण ने ऐलान किया था कि वो जल्द कार्तिक के साथ काम करेंगे। फैंस दोनों को साथ में काम करते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, जाह्नवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास हिंदी और साउथ की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ देवरा में नजर आएंगी।
