Oppenheimer Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ओपेनहाइमर धमाल मचा रही है। फिल्मों को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने वीकेंड पर धमाकेदार कमाई की है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर ओपेनहाइमर के साथ बॉर्बी भी रिलीज हुई थी। लेकिन बॉर्बी का कोई खास क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है। ओपेनहाइमर वैज्ञानिक रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर पर बनी बायोपिक है।
Oppenheimer Box Office Collection (credit pic: instagram)
रॉबर्ट जे ने वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान परमाणु बम का अविष्कार किया था। उन्हें फादर ऑफ एटॉमिक बॉम कहा जाता है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनेहाइमर ने तीसरे दिन 17. 50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने दूसरे दिन भी 14. 50 करोड़ का बिजनेस किया था।
50 करोड़ का आंकड़ा जल्द पार करेगी ओपेनहाइमर
कुल मिलाकर फिल्म ने 49 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में सिलियन मर्फीस ने ओपनेहाइमर का लीड रोल प्ले किया है। सिलियन ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। सिलियन के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एमिली ब्लंट, मैट डैमन और रामी मालेक समते कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
ओपेनहाइमर का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म उन टॉप 10 हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने भारत में अच्छा बिजनेस किया है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को रिलीज से पहले ही बज बना हुआ था। क्रिस्टोफर ने ओपेनहाइमर से पहले डेन कर्क और टेनेट जैसी शानदार फिल्मों को निर्देशन किया है।
