टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: घर से बेघर हुईं फलक नाज, एल्विश यादव ने जिया शंकर को बताया सांप

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 24, 2023, 09:00 AM IST

Bigg Boss Ott 2: इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। टीवी एक्ट्रेस फलक नाज (Falaq Naaz) घर से बेघर हो गई। फलक के जाने से उनके दोस्त अविनाश और जिया काफी इमोशनल हो गए। इसके अलावा घर में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान ने घरवालों को रोस्ट किया।

Image

Bigg Boss Ott 2(credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स पहले हफ्ते से गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते फलक नाज (Falaq Naaz) घर से बेघर हो गई है। इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में से सबसे कम वोट अविनाश सचदेव, जाद हदीद और जिया शंकर (Jiya Shanker) को मिले थे। घर में सबसे कम योगदान देने वाले सदस्य का नाम घरवालों को देना था। सभी घरवालों ने फलक का नाम लिया। घरवालों के हिसाब से फलक गेम में सबसे कम एक्टिव थे। फलक का एलिमिनेशन उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग था।

वीकेंड का वार में सलमान ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान को घरवालों को रोस्ट करने के लिए कहा। एल्विश और अभिषेक ने घरवालों को काफी एंटरटेन किया। एल्विश यादव ने अपने रोस्ट के दौरान जिया शंकर और अवनिाश की खूब बइज्जती की। एल्विश ने जिया को सांप कह दिया। एल्विश का रोस्ट जिया, अविनाश, बेबिका को बिल्कुल पसंद नहीं आया है।

एल्विश ने जिया को कहा- सांप

इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने जिया शंकर की क्लास लगाई है। जिया शंकर ने एल्विश को साबुन वाला पानी पीने के लिए माफी भी मांगी। लेकिन सलमान ने कहा कि इस तरह से मुस्कुरा कर माफी मांगने का क्या मतलब है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने जिया को जमकर ट्रोल किया। अभिषेक के दोस्त ने उन्हें जिया और फलक से दूर रहने की सलाह दी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article