बॉलीवुड

Kangana Ranaut: 'रिवॉल्वर रानी' के किसिंग सीन पर कंगना रनौत ने दिया जवाब, कहा-" ऋतिक रोशन के बाद मैंने वीर दास की इज़्जत लूटी!!!

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खबर को शेयर करते हुए लिखा है कि " ऋतिक रोशन के बाद मैंने वीर दास की इज़्जत लूट ली, ये कब हुआ ??? कंगना का ये जवाब जमकर वायरल हो रहा जिसके बाद से कंगना के फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Kangana Ranaut Viral Comment

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) अक्सर अपने बयान से सुर्ख़ियों में छाई रहती है। फिल्मों की बात हो या देश के किसी भी मुद्दे की कंगना अपने पक्ष रखने से पीछे नहीं हटती और जब बात उनके खुद पर आती है तो वह सबकी धज्जियां उड़ाने का हौसला रखती हैं। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खबर को शेयर करते हुए लिखा है कि " ऋतिक रोशन के बाद मैंने वीर दास की इज़्जत लूट ली, ये कब हुआ ??? कंगना का ये जवाब जमकर वायरल हो रहा जिसके बाद से कंगना के फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

दरअसल एक खबर में कंगना की फिल्म रिवॉल्वर रानी के किसिंग सीन की बात करते हुए एक जानकारी दी गई थी। जिसमें लिखा था कि कंगना रनौत और वीर दास की फिल्म रिवॉल्वर रानी में एक्ट्रेस का वीर दास ( Vir Das) के साथ एक किसिंग सीन था जिसमें उन्होंने बड़े ही पैशन के साथ अपने को एक्टर को किस किया था। वह किस ऐसा था कि वीर दास के होंठो से खून तक आने लगा था। इस खबर को शेयर करते हुए कंगना ने जवाब में लिखा है कि ऋतिक रोशन के बाद मैंने वीर दास की इज्जत लूट ली ये कब हुआ??? कंगना का ये जवाब जमकर वायरल हो रहा है और वह अपना पक्ष रखती हुई नजर आ रही हैं। जाहिर है कंगना ने बड़े ही मजाकिया अन्दाज में इसे लिखते हुए चुटकी ली है।

कंगना के जवाब का मतलब समझने के लिए बता दें कि एक्ट्रेस का बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ( Hritik Roshan) के साथ अफेयर के बाद बहुत बड़ा झगड़ा चला था। जिसकी बात कोर्ट तक पहुँच गई थी इसी चक्कर में दोनों ने एक-दूसरे पर खूब इल्जाम लगाए थे। फिलहाल कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फ़िल्म 'तेजस' की तैयारियों में लगी हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article