Baatein Dil Se: 'आदिपुरुष मेरी सबसे बड़ी गलती थी' Manoj Muntashir को फिल्म करने का आज भी होता है पछतावा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 25, 2026, 09:02 AM IST

Manoj Muntashir on Adipurush Movie: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर बड़ा खुलासा किया।

Manoj Muntashir on Adipurush Movie: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में इस बार गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई अहम बातें खुलकर साझा कीं। मनोज मुंतशिर के इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद लेखक काफी चर्चा में है। मनोज मुंतशिर ने बातचीत के दौरान उन्होंने आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने एक बार फिर फिल्म की चर्चा शुरू कर दी। तो चलिए जानते हैं कि मनोज मुंतशिर ने इस दौरान क्या खुलासा किया है, जिसने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है।

Manoj Muntashir on Adipurush Movie

मनोज मुंतशिर ने किया ये खुलासा (Image Source: Chat GPT/ Times Now)

मनोज मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' को लेकर कही ये बात

मनोज मुंतशिर ने नविका कुमार को बताया कि उनकी पत्नी नीलम को हमेशा डर रहता था कि उन्हें 'आदिपुरुष' का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहिए। फिल्म रिलीज होने से छह महीने पहले ही लोग रामायण पर आधारित फिल्म को लेकर सवाल उठाने लगे थे और कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे थे। मनोज मुंतशिर ने याद करते हुए कहा, 'जब मुझे फिल्म के लिए बोलने को कहा गया तो नीलम ने कहा कि ‘तुम फिल्म के चेहरा नहीं बनोगे’। मैंने सिर्फ गाने और डायलॉग लिखे थे, लेकिन ये फैसला नहीं किया था कि उन्हें कैसे इस्तेमाल किया जाएगा। मैंने नीलम की नहीं सुनी।' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने और लोगों द्वारा रिजेक्ट किए जाने पर मनोज ने कहा, 'शुरू में मैंने इसे हल्के में लिया था। मुझे समझने में दो दिन लग गए। 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी और उस फिल्म का बचाव करना उससे भी बड़ी गलती थी। फिल्म को लेकर जो कुछ भी हुआ, मुझे उसका बहुत शर्मिंदगी है और जो कुछ हुआ उसके लिए मैं पूरे देश से माफी मांगता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि देश घमंड और झूठ को कभी माफ नहीं करता और मनोज उससे दूर रहना चाहते हैं। कई बातें, जिनमें हनुमान जी को लेकर उनके कुछ कोट्स भी शामिल थे, संदर्भ से बाहर निकालकर पेश किए गए। उन्होंने माना कि उन्होंने जो डायलॉग लिखे थे, वे खराब थे।

End of Feed