Gadar 2 Box Office Prediction Day 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 (Gadar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। गदर 2 में तारा सिंह और सकीना की कहानी को आगे दिखाया गया है। ये फिल्म 11 अगस्त सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। गदर 2 के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है।
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40.10 करोड़ की कमाई की। फिल्म की एडवांस टिकटे धड़ल्ले से बिक रही है। लॉन्ग वीकेंड होने का फायदा फिल्म को भरपूर मिलने वाला है।
दूसरे दिन भी चलेगा गदर 2 का जादू
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म दूसरे दिन भी धमाकेदार कमाई करेगी। फिल्म दूसरे दिन भी 40 से 45 करोड़ की कमाई कर सकती हैं। फिल्म दो दिन में कुल मिलाकर 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। गदर 2 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गदर: एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की सीक्वल 22 साल बाद बना है। गदर 2 का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष सिंह और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं।
