OMG 2 Teaser: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) का टीजर आज सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ही पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी नजर आने वाले हैं। टीजर में पंकज त्रिपाठी को एक शिव भक्त के रूप में दिखाया गया है, जिसकी जिंदगी में कई परेशानियां आ जाती हैं। ओएमजी मूवी में एक नास्तिक व्यक्ति की कहानी को दिखाया था, जिसके बाद अब आस्तिक व्यक्ति पर फोकस किया जाएगा। फिल्म ओएमजी 2 के टीजर पर अब एक नया विवाद शुरू गया है, टीजर के एक सीन भगवान शिव को अभिषेक ट्रेन के पानी से होता दिख रहा है। जिसपर दर्शक भड़क गए हैं। आइए सोशल मीडिया यूजर्स के ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
OMG 2 Official Teaser controversy
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma ने भी फरहान अख्तर की Jee Le Zara को मारी लात, नहीं पसंद आया प्रियंका चोपड़ा का रोल?
एक बार फिर विवाद में अक्षय कुमार
ओएमजी 2 के टीजर को लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है, दरअसल टीजर के एक सीन में भगवान शिव के अवतार में अक्षय कुमार ट्रेल की पटरी के बगल में बैठे हुए हैं। जिसके बाद उनके ऊपर ट्रेन के पानी से अभिषेक होने लगता है। बस इसी सीन को देखने के बाद दर्शक भड़क गए हैं और मेकर्स को खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये कैनेडियन अक्षय कुमार की फिल्म में भगवान शिव को ट्रेन के गंदे पानी से निलहाते हुए दिखाया जा रहा है, मुझे पक्का यकीन है ये फिल्म भी डिजास्टर साबित होने वाली है।'
वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'भगवान शिव का गंदे पानी से अभिषेक हो रहा है, बस यही देखना बाकी रह गया था।' बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2, 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी हाइप बनी हुई है।
