Anushka Sharma rejects Jee Le Zara: फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) नजर आने वाली थीं, जिसके बाद फिल्म को लगातार डिले का सामना करना पड़ा रहा है। स्टोरी फाइनल होने के बावजूद फिल्म को ऑन फ्लोर लाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं, क्योंकि तीनों स्टार्स की डेट्स एक साथ मिलना काफी मुश्किल हो रहा है। जिसके बाद खबर सामने आ रही थी कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया है। वहीं अनुष्का शर्मा को उनकी जगह मूवी ऑफर हुई है। हालांकि अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अनुष्का शर्मा ने भी जी ले जरा को रिजेक्ट कर दिया है। आइए इसकी वजह जानते हैं।
अनुष्का शर्मा ने क्यों ठुकराई जी ले जरा?
फिल्म जी ले जरा को फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म की कास्टिंग में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के बाद अब अनुष्का शर्मा का कैलेंडर भी मैच नहीं कर रहा है। आलिया और कैटरीना की डेट्स तो मिल गई हैं, हालांकि अब तीसरी लीड एक्ट्रेस की तलाश खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब खबर सामने आ रही है कि फरहान अख्तर ने जी ले जरा को होल्ड पर डालने का तय किया है। वह पहले आमिर खान की फिल्म चैम्पियन के लिए शूटिंग करने वाले हैं, जिसके बाद रणवीर सिंह स्टारर डॉन 3 को डायरेक्ट करेंगे।
बताया जा रहा है कि डॉन 3 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट पहले 6 जुलाई को रणवीर सिंह के जन्मदिन पर ही होना था, हालांकि प्रभास की फिल्म सालार के टीजर के साथ क्लैश होने के चक्कर में ऐसा नहीं हो सका। अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी जल्द हो सकती है।
