OMG 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटर्स में अक्षय की फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म सनी देओल की गदर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है। ओएमजी 2 ने पहले दिन भले ही धीमी शुरुआत की। लेकिन फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। अक्षय की फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का फायदा मिल रहा है। आइए एक नजर फिल्म के बॉलीवुड कलेक्शन पर डालते हैं।
ओएमजी 2 ने ओपनिंग डे पर 10. 50 करोड़ का बिजनसे किया था। फिल्म ने नॉन हॉलिडे वाले दिन भी अच्छा बिजनेस किया है। फिल्म ने 14 अगस्त को 11.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म ने 4 दिन में 54. 61 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है।
ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ओएमजी 2 के साथ गदर 2 रिलीज हुई थी। इससे एक दिन पहले रजनीकांत की जेलर रिलीज हुई थी। गदर 2 और जेलर जैसी मसाला एंटरटेनमेंट फिल्मों के बीच ओएमजी 2 ने अच्छा बिजनेस किया है। ओएमजी 2 को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है। फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक ने फिल्म की कहानी की सराहाना की है। ओएमजी 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ओएमजी 2 को 15 अगस्त का फायदा मिलेगा।
