OMG 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है। ओएमजी 2 को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 10. 50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स का फायदा मेकर्स को दूसरे दिन मिला। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में 40 से 45 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 14. 50 करोड़ की कमाई की है। दो दिन में फिल्म ने 24. 76 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त बने हैं जो अपने बेटे को न्याय देने के लिए एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ लड़ता है।
रिलीज से पहले विवादों में थी OMG 2
फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में थी। फिल्म के कई सीन्स को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए हटाने की मांग की थी। फिल्म को लेकर विवाद न हो इस वजह से सेंसर बोर्ड ने ओएमजी 2 को ए सर्टिफिकेट दिया। इस बात से मेकर्स काफी नाराज थे। उनका कहना था कि ये फिल्म खासतौर पर 12 से 17 साल के बच्चों के लिए बनाई है अब वहीं नहीं देख पाएंगे।
