बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 13, 2023, 09:15 AM IST

Gadar 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई की। आइए बिना देर किए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है?

Image

Gadar 2 Box Office Collection (credit pic: instagram)

Gadar 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। अनिल शर्मा की फिल्म में सनी पाजी के दमदार डायलॉग्स के साथ -साथ हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन भी दिखाया गया है। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

गदर 2 ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

जानें दूसरे दिन की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 43 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने 2 दिन में कुल मिलाकर 83.10 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म में तारा और सकीना की केमिस्ट्री ने जीता दर्शकों का दिल। फिल्म में भारत- पाकिस्तान की कहानी को दिखाया गया है। साल 2001 में अनिल शर्मा ने गदर: एक प्रेम कथा रिलीज की थी।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। तारा सिंह के किरदार में सनी पाजी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 22 साल बाद एक्टर ने एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में धमाकेदार कमबैक किया है। सनी देओल की बहन ईशा ने गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थीं। फिल्म की स्क्रीनिंग पर पूरा देओल परिवार नजर आया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article