OMG 2 Box Office Collection Day 12 Early Estimates: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर ली है। अब 12वें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म OMG 2 ने गदर 2 से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद अच्छी खासी कमाई कर ली है। सनी देओल की फिल्म गदर 2 की हाइप के चलते ओएमजी 2 को लिमिटेड स्क्रीन्स मिली हैं। इसके बाद भी फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार चली गई है। 12 दिनों के भीतर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए ओएमजी 2 के 12वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
Image Credit: Social Media
यह भी पढ़ें- Karan Johar की मीठी बातों से कंगना रनौत को लगा डर, बोलीं- पिछली बार ये 'मणिकर्णिका' देखना चाहते थे और...
ओएमजी 2 हुए बॉक्स ऑफिस पर ढेर
गदर 2 की आंधी में अक्षय कुमार की ओएमजी 2 काफी हद तक टिकी रही है। रजनीकांत की फिल्म जेलर और सनी देओल की गदर 2 के साथ रिलीज होने के बाद भी फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। अब शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ओएमजी 2 ने रिलीज के 12वें दिन 3.20 करोड़ के लगभग बिजनेस किया है, जिसके साथ ही फिल्म ने सोमवार को 3.75 करोड़ के आसपास कलेक्शन की थी। अब फिल्म की कुल कमाई 120.60 करोड़ हो गई है।
