OMG 2 Advance Booking: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी 'ओएमजी 2' (OMG 2) के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। जहां 'ओएमजी' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भगवान कृष्ण का रोल निभाया था। तो वहीं इस बार वह भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे। अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। यूं तो 'ओएमजी 2' के ट्रेलर पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था। लेकिन एडवांस बुकिंग में 'ओएमजी 2' पिछड़ती नजर आ रही है। दरअसल, अभी तक अक्षय कुमार की मूवी के 50 हजार टिकट भी नहीं बिक पाए हैं।
यह भी पढ़ें: Jailer Advance Booking: 'गदर 2' को पछाड़ने के लिए तैयार है रजनीकांत की मूवी, एडवांस में बिके 2.28 लाख टिकट
तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'ओएमजी 2' (OMG 2) ने अभी तक 24,675 टिकट बिके हैं, जो कि सनी देओल की 'गदर 2' (Gadar 2) और रजनीकांत की 'जेलर' के मुकाबले काफी कम है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' को 'गदर 2' और रजनीकांत की 'जेलर' से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर खास कमाई नहीं कर पाएगी।
विवादों में है अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2'
बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'ओएमजी 2' टीजर और ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। यहां तक कि सेंसर बोर्ड ने भी काफी कांट-छांट और बदलाव के बाद ही अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' को रिलीज करने की अनुमति दी है। इतना ही नहीं, ओएमजी 2 को A सर्टिफिकेट तक दिया गया है।
