Tiger 3 नहीं रणबीर कपूर ने तोड़ा फिल्म जवान का रिकॉर्ड, शाहरुख खान की उड़ाई रातों की नींद

Jawan Record Broke: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड रणबीर कपूर ने तोड़ दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर वो क्या और कैसा रिकॉर्ड है।

Jawan Record Broke: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की जवान हिट होने के साथ-साथ कई रिकॉर्ड भी तोड़े। इसी के साथ फिल्म ने कमाई में भी कामयाबी के झंडे गाड़े थे। हाल ही में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 भी शाहरुख की पठान और जवान को धोबी पछाड़ नहीं दे पाई। लेकिन बॉलीवुड की ऐसी एक अपकमिंग फिल्म है जिसने जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिखाया है। ऐसे में ये रिकॉर्ड क्या है और किसने तोडा है टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला।

Jawan Record Broke

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) इसी साल 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को USA में यानी अमेरिका में 850 स्क्रीन में रिलीज किया गया था। वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्रह्मास्त्र को सिर्फ 810 स्क्रीन्स मिली। अब हाल ही में खबर आ रही है की इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया गया है। दरअसल रणबीर की अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal) को नार्थ अमेरिका में 888 स्क्रीन्स मिली है। जिसके चलते एक्टर ने जवान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ये पहली हिंदी फिल्म बन गयी है जिससे सबसे ज्यादा स्क्रीन्स मिली।

End of Feed