Farhan Akhtar wanted to Cast this Actor in Don: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ अमिताभ बच्चन की 1978 की क्लासिक फिल्म डॉन का रीमेक बनाया था। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने खूब प्यार भी दिया था। इसके बाद साल 2011 में इसका सीक्वल डॉन 2 आया था, जो सुपरहिट साबित हुआ था। इस बीच अब फैंस रणवीर सिंह के साथ इसके पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने मूवी की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि डॉन के लिए पहले वो शाहरुख खान को कास्ट नहीं करने वाले थे। यहां उस एक्टर के नाम पर नजर डालते हैं जिसकी झोली में डॉन गिरने वाली थी.
Shah Rukh Khan was not First Choice on Don
Hrithik Roshan को कास्ट करना चाहते थे फरहान अख्तर
राज शमनी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान, फरहान अख्तर ने खुलासा किया कि उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ लक्ष्य फिल्म में एक साथ काम किया था। जहां एक्टर और उनके बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद वह ऋतिक रोशन के पास पहुंचे और डॉन का रीमेक बनाने के अपने प्लान के बारे में बताया। इसके जवाब में रितिक ने भी उनसे कहा कि यह आइडिया 'बेहतरीन' लग रहा है।
फरहान ने तब ही रितिक से कहा था कि एक बार जब वह इसे लिख लेंगे तो वह इसे उनके पास लाएंगे। हालांकि, एक्टर ने बताया कि जब वह इस फिल्म को लिख रहे थे तो उनके दिमाग में सिर्फ शाहरुख खान का नाम ही गूंज रहा था। उन्होंने कहा, 'जब मैं लिख रहा था, तो एकमात्र व्यक्ति जिसका चेहरा मेरे दिमाग में घूम रहा था, वह शाहरुख थे।' इसी वजह से फरहान ने फिल्म में ऋतिक की जगह शाहरुख खान को ही कास्ट कर लिया।
