Old Money Song Twitter Reaction: सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने अपना लेटेस्ट ट्रैक 'ओल्ड मनी' (Old Money) रिलीज कर दिया है। इस गाने में सलमान खान, संजय दत्त और शिंदा काहलों नजर आ रहे हैं। रिलीज के साथ ही यह नया गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। एपी ढिल्लों ने इंस्टाग्राम पर गाने का प्रोमो शेयर किया और सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त का शुक्रिया किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ओल्ड मनी अब रिलीज हो गया है। लड़के पर विश्वास करने के लिए भाई और बाबा को धन्यवाद।'
पांच मिनट और छह सेकेंड के वीडियो में एपी का दोस्त उसे अचानक जगाता है और कहता है, 'एपी, वह यहां है!' वे जल्दी से नीचे की ओर जाते हैं और सलमान खान को टेढ़ी नजरों से देखते हैं और पूछते कि वह कहां जा रहे हैं। फिर वीडियो एक एक्शन ड्रामा में बदल जाता है। 'ओल्ड मनी' की कहानी संजय दत्त के लिए काम करने वाले एपी को दिखाती है, जिन्होंने उन्हें शिंदा नाम के एक व्यक्ति को ढूंढने और मारने का काम सौंपा है। हालांकि, एपी को गुंडे पकड़ लेते है फिर सलमान खान उन्हें बचाने के आते हैं। वीडियो के आखिर में संजय दत्त, सलमान खान को लेकर बोलते हैं, 'भाईजान, मैं आज रात तुमसे मिलूंगा।'
इस गाने पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान जैसे सुपरस्टार को इस तरह से ही प्रेसेंट किया जाना चाहिए। ओजी, भाई जैसा कोई नहीं है।'
वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'भाई भाई भाई!! #OldMoney एक ब्लॉकबस्टर है जो आपको तुरंत थिरकने पर मजबूर कर सकता है। #APDhillon सलमान खान की जादुई स्क्रीन प्रेसेंस ने इस गाने को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है! और संजय दत्त क्या लग रहा है, गाना लूप मटेरियल है!'
