Tiger Shroff ही नहीं, सलमान-अक्षय-आमिर भी थे निशाने पर !! पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

Tiger Shroff Firing Case News: टाइगर श्रॉफ के फायरिंग मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि टाइगर के अलावा आरोपियों के निशाने पर सलमान-अक्षय-आमिर सहित कई सेलेब्स थे।

Tiger Shroff News: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। कोटा से मुंबई तक 16 घंटे से ज्यादा की सड़क यात्रा के दौरान मुंबई पुलिस ने तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दावा किया कि उनकी नजर पहले बॉलीवुड के कई बड़े सितारों पर थी। इनमें सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे चर्चित नाम शामिल बताए गए हैं। हालांकि आरोपियों के मुताबिक बाद में उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया क्योंकि उन्हें लगा कि वह आसान टारगेट हो सकते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की सुरक्षा हुई हाईटेक, सिक्योरिटी टीम में तैनात हुए MP5 SD6 जैसे आधुनिक हथियार)

Tiger Shroff, Salman Khan, Akshay Kumar and Aamir Khan were also targeted

ये सेलेब्स भी थे निशाने पर (Pics Credit: Instagram)

सलमान-अक्षय-आमिर सहित कई सितारों पर थी नजर?

पूछताछ के दौरान सामने आए कथित बयानों के अनुसार आरोपियों के निशाने पर कई बॉलीवुड सेलेब्स थे। सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे सितारों के नाम इस मामले में सामने आए हैं। हालांकि इन दावों की पुष्टि होना अभी बाकी है।

टाइगर श्रॉफ को क्यों चुना गया?

आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि बाद में उन्होंने टाइगर श्रॉफ को अपना निशाना बनाने का फैसला किया। उन्हें लगा कि टाइगर श्रॉफ तक पहुंचना दूसरे बड़े सेलेब्स की तुलना में आसान होगा है। हालांकि यह केवल आरोपियों का कथित दावा है और इसकी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

End of Feed