नोरा फतेही FIFA वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं, शकीरा और जेनिफर लोपेज के बाद एक्ट्रेस बिखेरेंगी अपना जलवा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 11:11 AM IST

नोरा फतेही ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने डांस से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस इस बार का फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस रेडआन के गाने पर परफॉर्मेंस देंगी। जेनिफर लोपेज और शकीरा के बाद नोरा करेंगी फीफा में परफॉर्म।

KEY HIGHLIGHTS
  • फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने वाली पहली भरतीय बनीं नोरा फतेही
  • जेनिफर लोपेज और शकीरा के बाद नोरा करेगी फीफा में परफॉर्म
  • एक्ट्रेस ने फीफा का एंथम सॉन्ग light the sky से जुड़ा अपडेट शेयर किया है

Nora Fatehi perform FIFA World Cup 2022 : बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में एक्ट्रेस ने अपने डांस से अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाली हैं। एक्ट्रेस फीफी वर्ल्ड कप (fifa world cup) में परफॉर्म करने वाली हैं। नोरा के लिए ये किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। नोरा पहली ऐक्ट्रेस बन गई हैं जो भारत की तरफ से फीफा में परफॉर्म करेंगी। फीफा वर्ल्डकप में जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब ग्लोबल आइकॉन नोरा फतेही परफॉर्म करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशिया को रिप्रेंजेट करने वाली पहली एक्ट्रेस नोरा फतेही बन गई हैं।

nora fatehi (1)

nora fatehi (credit pic : instagram)

फीफा में नोरा के गाने को रेड ऑन ने क्रिएट किया है, जो इतिहास में सबसे प्रभावशाली निर्माताओं में से एक है। रेड ऑन ने शकीरा का वाका वाका और ला ला ला जैसे गानों पर काम किया है। नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप के क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। एक्ट्रेस डांस के अलावा एक हिंदी गाना भी गाएंगी।

End of Feed