This Actress Joins Akshay Kumar Housefull 5: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार के खाते में इस वक्त काफी फिल्में मौजूद हैं। इनमें से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) भी है जिसे लेकर फैंस में भी एक्साइटमेंट है। उनकी यह फिल्म साल 2024 में दिवाली तक बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। लेकिन मेकर्स ने अभी से ही 'हाउसफुल 5' की तैयारियां शुरू कर दी है। फिल्म में पुराने कलाकारों के साथ-साथ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं। वहीं हाल ही में 'हाउसफुल 5' के लिए बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना का नाम सामने आया है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'हाउसफुल 5' में मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही की एंट्री हुई है। इस बात का खुलासा फिल्म से जुड़े सूत्रों ने किया है। उनका कहना है, "फिल्म में नोरा फतेही (Nora Fatehi) की एंट्री हुई है जो मूवी में अहम भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। अक्षय कुमार की ये फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी। उनकी नेचुरल कॉमिक टाइमिंग उनके फैंस को एक्साइटेड कर देगी। साथ ही 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) में उनका अलग अवतार भी देखने को मिलेगा।"
बता दें कि 'हाउसफुल 5' में नोरा फतेही (Nora Fatehi) की एंट्री को लेकर मेकर्स या कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 'हाउसफुल 5' में रवीना टंडन और रितेश देशमुख भी मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रितेश देशमुख शुरुआत से ही 'हाउसफुल' का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में 'हाउसफुल 5' में भी उन्हें देखना दिलचस्प रहेगा। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे और इसे प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला करेंगे।
