Nora fatehi performance in bangladesh: नोरा फतेही अपने शानदार डांस और एंटरटेनमेंट के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अक्सर खचाखच भरे शो में परफॉर्म करती नजर आती हैं। इस वीक एक्ट्रेस ढाका में एक कार्यक्रम के लिए जाने वाली थीं, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है। जी हां, एक्ट्रेस नोरा फतेही बांग्लादेश की कैपिटल ढाका में परफॉर्म करने वाली थीं। लेकिन वहां की सरकार ने उनका शो को कैंसिल कर दिया है। दरअसल बांग्लादेश सरकार ने डॉलर बचाने के लिए ऐसा कदम उठाया है। बांग्लादेश की कल्चरल मिनिस्ट्री ने 17 अक्टूबर को नोटिस जारी किया, जिसके मुताबिक बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार ने नोरा फतेही को शो में आने की परमिशन नहीं दी है, जिसके बाद ढाका में उनका शो कैंसिल हो गया है।
nora fatehi
यह जानकारी बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय द्वारा सोमवार को नोटिस जारी करके दी। बांग्लादेश इस वक्त घटते विदेशी मुद्रा भंडार और महंगाई से जूझ रहा है। नोरा फतेही को महिला नेतृत्व निगम द्वारा एक कार्यक्रम में डांस प्रोग्राम के लिए आमंत्रित किया गया था। जारी नोटिस में लिखा है, नोरा फतेही को 'वैश्विक स्थिति को देखते हुए और विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के उद्देश्य से' कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई। सरकार का तर्क है कि इस तरह की फिजूलखर्ची से उन्हें बचना चाहिए। इसीलिए यह कदम उठाया गया है।
विमन लीडरशिप कॉर्पोरेशन द्वारा ढाका में इवेंट ऑर्गनाइज किया जाना था। इस इवेंट में नोरा फतेही को अवॉर्ड दिया जाना था, साथ ही उन्हें डांस करने के लिए भी इनवाइट किया गया था। हालांकि, अब सरकार ने नोरा के ढाका आने पर रोक लगा दी है। बता दें कि बांग्लादेश में 12 अक्टूबर तक फॉरेन एक्सचेंज घटकर 36.33 बिलियन डॉलर जा पहुंचा है, जो कि एक साल पहले 46.13 बिलियन डॉलर हुआ करता था। ऐसे में सरकार फॉरेन एक्सचेंज के पैसे को दूसरे देशों में नहीं देना चाहती है।
आपको बताते चलें नोरा फतेही इन दिनों झलक दिखला जा 10 शो को जज कर रही हैं। साथ ही वो जल्द ही अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म थैंक गॉड में नजर आएंगी। फिल्म में नोरा फतेही मणिके आइटम नंबर सॉन्ग में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग डांस करेंगी।
