बॉलीवुड

No Entry 2 :'नो एंट्री' के सीक्वल में सलमान-अनिल और फरदीन नहीं ये 3 सुपरस्टार आएंगे नजर, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 30, 2024, 10:16 PM IST

No Entry 2: नो एंट्री के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने स्टारकास्ट को फाइनल कर दिया है। मेकर्स जल्द इस फिल्म की शूटिंग का काम शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये फिल्म कब रिलीज होगी और कौन- कौन से एक्टर्स नजर आने वाले हैं?

Image

No Entry Starcast (credit pic: instagram)

No Entry 2: अनीस बज्मी की फिल्म नो एंट्री साल 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। नो एंट्री ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस कॉमेडी मूवी ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था। फैंस इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस की ये ख्वाहिश पूरी हो गई है। मेकर्स नो एंट्री का सीक्वल जल्द लेकर आने वाले हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, बोनी कपूर जी स्टूडियो के साथ मिलर नो एंट्री के सीक्वल को रिलीज करेंगे। अनीस बज्मी फिल्म के राइटर और डायरेक्टर हैं।

वहीं, वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले हैं। मेकर्स ने फिल्म की स्टार कास्ट को फाइनल कर दिया है। फिल्म की स्क्रीप्टिंग पर काम शुरू हो गया है।

नो एंट्री 2 अगले साल होगी रिलीज

अनीस और बोनी पिछले 6 महीने में कई बार वरुण, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन से मिल चुके हैं। तीनों स्टार्स को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई हैं। नो एंट्री के सीक्वल पर इस साल के दिसंबर महीने में काम शुरू होगा। मेकर्स फिल्म को साल 2025 में नो एंट्री के 20 साल पूरे होने पर रिलीज करेंगे।

नो एंट्री के सीक्वल के लिए इन तीनों हीरो के अलावा बाकी के कास्ट को फाइनल करना बाकी है। अभी वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए शंशाक खैतान और डेविड धवन संग शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, अर्जुन कपूर इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग में बिजी हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article