बॉलीवुड

Nitin Desai Suicide: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में पूरी इंडस्ट्री

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 2, 2023, 11:03 AM IST

Nitin Desai Suicide: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नितिन देसाई की मौत की खबर सुनकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में आ गए हैं। नितिन इंडस्ट्री के जाने-माने आर्ट डायरेक्ट हैं, जो कई बड़ी फिल्म के सेट डिजाइन कर चुके हैं।

Image

Nitin Desai suicide

Nitin Desai Suicide: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai Death) अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।नितिन देसाई ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नितिन देसाई की मौत की खबर सुनकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में आ गए हैं। नितिन इंडस्ट्री के जाने-माने आर्ट डायरेक्ट हैं, जो कई बड़ी फिल्म के सेट डिजाइन कर चुके हैं। 58 साल के नितिन देसाई ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली है। सुबह-सुबह इस खबर को सुनकर हर कोई दंग रह गया है। नितिन ने कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी लगा ली है। उनकी आत्महत्या की कई वजहें सामने आ रही हैं, हालांकि अभी तक पुलिस की तरह से आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

इस वजह से हुई नितिन देसाई की मौत

नितिन देसाई को 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 4 नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। सलमान खान से लेकर कई बड़े सितारों की फिल्मों के सेट डिजाइन कर चुके हैं। इस बीच उनकी मौत की खबर आने के बाद तरह-तरह की बातें बनना भी शुरू हो गई हैं, कई लोगों का मानना है कि भारी कर्जे की वजह से नितिन ने अपनी जान ले ली है। बीते कई दिनों से वह इस बात को लेकर परेशान थे। नितिन देसाई पर इसी साल कई लोगों ने धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article