Nitesh Tiwari's Ramayan Shooting: आदिपुरुष की रिलीज के बाद अब सभी की नजरे नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण पर टिकी हुई हैं, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस बीच अब फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण, जिसमें रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश और सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं, भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। जहां रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी को माता सीता, यश को रावण और सनी देओल को हनुमान की भूमिका में लिया जा रहा है।
Nitesh Tiwari's Ramayan to go on Floor from 2nd April
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan दोनों बेटों तैमूर-जेह की इस हरकत से आ गई हैं तंग, पिता सैफ अली खान भी हो जाते हैं गुस्सा
पिछले कुछ हफ्तों में, रामायण को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनमें से कुछ ने तो यहां तक कहा है कि फिल्म 2025 में ही फ्लोर पर जाएगी। हालांकि, अब न्यूज पोर्टल पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रामायण इसी साल 2 अप्रैल को मुंबई में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
नितेश तिवारी 2 अप्रैल से शुरू करेंगे शूटिंग
रिपोर्ट के अनुसार नितेश तिवारी और उनकी टीम 2 अप्रैल से मुंबई में रामायण की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सिटी में एक सेट बनाया गया है और यहीं से इस दिव्य फिल्म को शुरू किया जाएगा। यह एक गुरुकुल का सेट-अप होने वाला है, इस शेड्यूल में भगवान राम, लक्ष्मण और भरत बाल रूप में नजर आएंगे। इस वजह से रणबीर कपूर फिलहाल इस शेड्यूल का हिस्सा नहीं होंगे। इस बीच वह LA जाकर कुथ आखिरी 3D स्कैन का हिस्सा होने वाले हैं।
