Nimrit Kaur Ahluwalia के हाथ लगी टाइगर श्रॉफ की नेक्स्ट मूवी, बड़े परदे पर दिखेगी फ्रेश जोड़ी

Nimrit Kaur Ahluwalia Next With Tiger Shroff: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक टीवी एक्ट्रेस निम्रत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग मूवी में कास्ट किया जाएगा। इस मूवी को मेकर्स जल्द ही शुरू कर सकते हैं।

Nimrit Kaur Ahluwalia Next With Tiger Shroff: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस निम्रत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म 'शौंकी सरदार' में देखा गया था। इस फिल्म में निम्रत कौर की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निम्रत कौर अहलूवालिया के हाथ बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की मूवी लग गई है। आने वाले दिनों में निम्रत कौर को टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा।

Nimrit Kaur Ahluwalia Next With Tiger Shroff

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निम्रत कौर भी आने वाले समय में टाइगर श्रॉफ के साथ इस प्रोजेक्ट में काम करने के लिए बेताब हैं। मेकर्स को लग रहा है कि इस मूवी के लिए टाइगर श्रॉफ के साथ एक नई एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा। इस फ्रेश जोड़ी को ऑनस्क्रीन फैन्स खूब पसंद करने वाले हैं। इस फिल्म को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी है। उम्मीद है कि टीम जल्द ही इस फिल्म की घोषणा करेगी।

End of Feed