Pathaan को देखकर SRK की फैन हुईं निम्रत कौर, बोलीं- 'टॉप क्लास धमाल एंटरटेनमेंट'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 30, 2023, 05:17 PM IST

nimrat kaur special note for shah rukh khan: अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा, 'हंसने, खुश होने, संगीत की धुन पर थिरकने, आंखों में आंसू आने और पॉपकॉर्न खाने के लिए, जबकि यह सब चलता रहता है। शाहरुख खान के अद्वितीय करिश्मे के लिए... क्योंकि यह उस पहले बड़े खुलासे के साथ विस्फोट करता है।'

nimrat kaur praise pathaan: शाहरुख खान ने चार साल बाद सिनेमाघरों में 'पठान' के साथ वापसी की है। हर कोई शाहरुख खान की फिल्म देखने के लिए पहुंच रहा है। शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई करते हुए हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। सिद्धार्थ आनंद की पठान एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। आम दर्शक ही नहीं, यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस हाई ऑक्टेन थ्रिलर के फैन बन गए हैं। अब पठान फैन क्लब में शामिल होने वाली नई हस्ती अभिनेत्री निम्रत कौर हैं। निम्रत कौर फिल्म देखने के बाद गदगद हो गई हैं।

Nimrat Kaur Watch pathaan

अपने इंस्टा हैंडल पर फिल्म के कई स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, अभिनेत्री ने लिखा, 'उन सभी के लिए जो फिल्म के अनुभव की अमरता और रसायनशास्त्र में विश्वास करते थे। एक साथ खड़े होना और राष्ट्रगान गाना, बड़े स्क्रीन के उस सुखद अनुभव के लिए खुद को महसूस करना।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'हंसने, खुश होने, संगीत की धुन पर थिरकने, आंखों में आंसू आने और पॉपकॉर्न खाने के लिए, जबकि यह सब चलता रहता है। शाहरुख खान के अद्वितीय करिश्मे के लिए... क्योंकि यह उस पहले बड़े खुलासे के साथ विस्फोट करता है और क्रेडिट रोल होने तक आपको दूर कर देता है। एक सिनेमा प्रेमी और कलाकार के तौर पर मुझे पठान को देखना पसंद आया और उसके साथ जिया..। जादू अमर रहे। फिल्में अमर रहे...।'

End of Feed