बॉलीवुड

Hrithik Roshan ने छोड़ी 500 करोड़ी रामायण!! रावण के किरदार में दिखेगा ये साउथ स्टार

Yash to play Ravan in Nitesh Tiwari's Ramayan: डायरेक्टर नितेश तिवारी काफी लम्बे वक्त से रामायण पर आधारित फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह शुरू नहीं हो पा रही है। सुनने में आ रहा है कि ऋतिक रोशन ने रामायण से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं, जिसके बाद मेकर्स ने यश से बात की है।

Image

Hrithik Roshan ने छोड़ी 500 करोड़ी रामायण!! रावण के किरदार में दिखेगा ये साउथ स्टार

Yash to play Ravan in Nitesh Tiwari's Ramayan: दंगल डायरेक्टर नितेश तिवारी काफी लम्बे समय से रामायण पर आधारित मूवी बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह फ्लोर पर नहीं जा पा रही है। नितेश तिवारी काफी लम्बे वक्त से रामायण पर काम कर रहे हैं ताकि वो इस विषय को ठीक तरह से पर्दे पर पेश कर पाएं। कुछ वक्त पहले ऐसा सुनने में आया था कि नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार्स दिखाई देंगे। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने राम-सीता के किरदार के लिए अप्रोच किया है तो ऋतिक रोशन रावण के रूप में दिखेंगे लेकिन लगता है कि बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींचने का फैसला लिया है।

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन ने नितेश तिवारी की रामायण नहीं करने का मन बनाया है। ऋतिक रोशन अपने निजी कारणों के चलते रामायण से हाथ पीछे खींचे हैं। ऋतिक रोशन की ना सुनने के बाद नितेश तिवारी ने केजीएफ स्टार यश से कॉन्टैक्ट किया है। नितेश तिवारी चाहते हैं कि यश उनकी रामायण में रावण का किरदार प्ले करें। नितेश तिवारी को लगता है कि यश उनकी फिल्म के लिए एकदम परफेक्ट हैं। यश ने अभी तक मेकर्स को हरी झंडी नहीं दी है। ऋतिक रोशन के बाद यश डायरेक्टर नितेश तिवारी को क्या कहते हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

केजीएफ 2 के बाद यश की दीवानगी है चरम पर

साउथ स्टार यश को केजीएफ से पहले बहुत कम लोग ही जानते थे। हिन्दी दर्शकों को उनका नाम भी नहीं पता था लेकिन केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और यश की लोकप्रियता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। केजीएफ 2 के बाद से ही यश की लोकप्रियता चरम पर है और निर्माता उनके साथ हाथ मिलाना चाहता है। अगर यश नितेश तिवारी की रामायण को हरी झंडी दिखा देते हैं तो मेकर्स को हिन्दी के साथ-साथ साउथ ऑडियंस भी मिल जाएगी। नितेश तिवारी ने रामायण को दो भागों में बनाने का फैसला किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article