New York: कटरीना कैफ को देख डायलॉग भूल गए थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सेट पर सन्न रह गए थे लोग

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 19, 2026, 09:17 AM IST

Nawazuddin Siddiqui on Katrina Kaif: एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मजेदार खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक फिल्म के दौरान वो अपने डायलॉग भूल गए थे।

Nawazuddin Siddiqui on Katrina Kaif: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई ऐसे राज खोले है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। लेकिन सबका ध्यान नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कटरीना कैफ (Katrina Kaif) पर दिया बयान अपनी तरफ खींच रहा है। तो चलिए जानते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस दौरान क्या बोला है।

New York Nawazuddin Siddiqui on Katrina Kaif

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया ये खुलासा (Image Source: IMDb)

कटरीना कैफ देख डायलॉग भूल गए थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक इंटरव्यू है। न्यूज18 से खास बातचीत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कबीर खान (Kabir Khan) की फिल्म 'न्यूयॉर्क (New York)' की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, 'फिल्म न्यूयॉर्क के एक सीन में मुझे कटरीना कैफ के सामने बैठना था। वो मेरा इंटरव्यू ले रही थीं। उस सीन के लिए मेरे पास 4-5 पन्नों के डायलॉग थे। मैंने उन्हें रटने की बजाय सिर्फ सीन को अपने दिमाग में महसूस किया। जब मैंने बोलना शुरू किया तो मैं अटकने लगा, लेकिन वही चीज मेरे किरदार का हिस्सा बन गई। इससे मेरे रोल में एक अलग ताजगी ले आई। लोगों को ये भी लग सकता था कि मैं कोई एक्टर नहीं, बल्कि सच में वही इंसान हूं। मुझे लगता है कि परफेक्शन एक मैकेनिकल प्रक्रिया है। कई बार लोग परफेक्ट चीजों से ज्यादा छोटी-छोटी कमियों को पसंद करते हैं।' नवाजुद्दीन का मानना है कि एक्टिंग के दौरान जो छोटी-छोटी कमियां अपने आप सामने आती हैं, वही कई बार किरदार को ज्यादा असली और भरोसेमंद बना देती हैं।

End of Feed