बॉलीवुड

Rishi Kapoor 72nd Birthday: नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, बयां किया अपने दिल का दर्द

Rishi Kapoor 72nd Birthday: आज एक्टर ऋषि कपूर की 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। नीतू ने पति के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपने दिल का दर्द बयां किया है।

Image

Rishi and Neetu Kapoor (credit pic: Instagram)

Rishi Kapoor 72nd Birthday: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज इस दुनिया में नहीं हैं। भले ही एक्टर आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके फैंस उन्हें हमेशा याद करते हैं। आज एक्टर का 72वां जन्मदिन है। एक्टर की मौत को 4 साल हो गए है और इन 4 सालों में काफी कुछ बदल गया है। एक्टर के परिवार ने उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया। उनके साथ बिताए पलों को याद किया। नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए प्यार भरा नोट लिखा। इस नोट को पढ़ने के बाद फैंस इमोशनल हो गए। ये भी पढ़ें-दादा Rishi Kapoor से मिलता है Raha का चेहरा, एक्टर के बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर

उनकी 72वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं ऋषि जी'। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए बैकग्राउंड में गाना लगाया है, 'जीवन के दिन छोटे सही लेकिन हम बड़े दिलवाले'। इस गाने को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने दिल की दर्द बयां किया है।

ऋषि कपूर के 72वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू ने लिखा इमोशनल पोस्ट

फोटो में ऋषि अपना बर्थडे केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने ब्लैक टक्सीडो पहना हुआ है। नीतू कपूर के अलावा रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पिता के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। रिद्धिमा ने अपने बेटी समायरा के साथ ऋषि कपूर की फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, हैप्पी बर्थडे पापा... काश आप इस खास दिन को अपने नाती और पोती के साथ सेलिब्रेट करते है। आपकी बंदरी सैम बड़ी हो गई है और छोटी राहा बहुत प्यारी है। वो बिल्कुल आपकी तरह लगती है पापा।हमें जो साथ में आपके साथ वक्त बिताने को मिला उसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। हम आपको बहुत याद करते है। हमारा प्यारा आपके लिए हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article