Neetu Kapoor Birthday: रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने स्विट्जरलैंड में मनाया जन्मदिन, बहू आलिया नहीं आईं नजर

Neetu Kapoor 66th Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपना 66वां जन्मदिन स्विट्जरलैंड में मनाया है। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन ने उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रही हैं। हालांकि इन फोटोज में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर नहीं आ रहे हैं। आइए यहां इन वायरल तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

Neetu Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor Birthday) आज 8 जुलाई 2024 को अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उन्हें फैंस से खूब बधाई भी मिल रही है। इस उम्र में भी नीतू कपूर अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी और उनकी परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में बर्थडे सेलिब्रेट किया है। नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसनें वह अपनी बेटी रिद्धिमा, अपने दामाद और नातिन के साथ नजर आ रही हैं।

End of Feed